नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के 10 चर्चित बयान, जिसका उठाना पड़ा चुनाव में खामियाजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजा पटेरिया को आज पुलिस ने दमोह के हटा के साथ गिरफ्तार कर पवई कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं आज 24 घंटे बाद राजा पटेरिया के बयान पर हरकत में आई कांग्रेस ने राजा पटेरिया को शोकॉज नोटिस जारी किया।
कांग्रेस ने भले ही राजा पटेरिया को शोकॉज नोटिस जारी कर पूरे मामले में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की हो लेकिन भाजपा इस मुद्दें को लेकर पूरी तरह हमलावर है। भाजपा अब इस पूरे मुद्दें के चुनावी मुद्दा बनाने में जुट गई है। गुजरात विधानसभा चुनव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उपर की गई टिप्पणी को जिस तरह से भाजपा के पक्ष में भुनाया उससे तय है कि आने वाले समय में 'मोदी की हत्या' का बयान भी चुनाव मुद्दा बनेगा।
दरअसल जब भी चुनाव के समय कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया तो उसको भाजपा के साथ मोदी ने बखूबी अपने पक्ष में करके चुनावी माइलेज हासिल कर लिया है। आइए कांग्रेस नेताओं के ऐसे 10 बयानों की बता करते है जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हर चुनाव में उठाकर भाजपा को सीधा फायदा पहुंचाते है।
कांग्रेस नेताओं की ओर से नरेंद्र मोदी को दिए बयान में सबसे पहला नाम सोनिया गांधी का आता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए सोनिया गांधी के साल 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजप के तत्कालीन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 'मौत का सौदागर'
कहा था। गुजरात चुनाव प्रचार में सोनिया गांधी के इस बयान को नरेंद्र मोदी ने गुजरात की अस्मिता के साथ जोड़ कर पूरे चुनाव के रूख को ही मोड़ दिया था और भाजपा की बड़ी जीत हासिल हुई थी। वहीं 2014 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय सोनिया गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा था कि आप ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे, जो जहर की खेती करते हैं।
2017 के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने मोदी की तुलना रावण से कर दी। खडगे के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गुजरात की अस्मिता से जोड़ दिया और चुनाव में भाजपा को इसका सीधा फायदा मिला। खड़गे से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मोदी की तुलना रावण से कर चुके है।मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने की गुजरात वाली चूक, मोदी की हत्या वाला बयान बनेगा चुनावी मुद्दा!